कुछ दिनों तक देश के कई शहरों में चुनावी कवरेज के साथ साथ वहां की संस्कृति धार्मिक और ऐतिहासिक प्रतिष्ठान देखने और लोगों से मिलने जुलने का कार्यक्रम बनाया।
इसीके क्रम में अपने गृह ग्राम गाजीपुर जनपद के यूसुफपुर से चलकर वाराणसी आया। वाराणसी से चलकर 3 दिन का प्रवास धार्मिक नगरी अयोध्या में रहा।
लखनऊ होते हुए मैं उत्तराखंड के लिए निकला तो रास्ते में Bareilly niwasi शशांक गुप्ता हमसे मिलने आए उन्होंने कुबेर जी की मूर्ति का गिफ्ट भी हमें किया।
उपहार लेने में हमें अच्छा तो लगा किंतु हिचकिचाहट भी हुई कि शशांक हमारे बेटे के समान है अभी पढ़ाई कर रहे हैं। यदि वह धंधा व्यवसाय तथा किसी नौकरी में होते तो मुझे अटपटा नहीं लगता।
शशांक अपने साथ कुछ खाने पीने का सामान और ठंडा पानी भी लाए।
खटीमा उत्तराखंड के कुछ स्थानों को घूमने का कार्यक्रम है। तत्पश्चात सहारनपुर के रास्ते गाजियाबाद और दिल्ली पहुंचूँगा।
दिल्ली के उपरांत पुणे और वहां से गुजरात महाराष्ट्र के कुछ शहरों स्पर्श करते हुए मुंबई पहुंचना तय है।
यात्रा में ऐसे मिल रहा मित्रों का प्यार। braj bhushan iitk | |
| 386 Likes | 386 Dislikes |
| 5,231 views views | 324K followers |
| Non-profits & Activism | Upload TimePublished on 31 Mar 2019 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét