CM बनने के बाद श्री आदित्यनाथ योगी जी का वाराणसी में 29 वां दौरा था जो खोदा पहाड़ निकली चुहिया की कहावत को चरितार्थ करने वाला साबित हुआ है। करोड़ों रुपए एक बार के दौरे में लग जाते हैं।
वही बदहाल गड्ढा युक्त सड़कें गंगा असि और वरुणा उसी प्रकार कराहती और बजबजाती। सीवर लाइन वैसे ही दुर्दशा ग्रस्त।
साँड़ पहले से और भी आक्रामक हुए हैं। पॉलीथिन का प्रयोग अहर्निश जारी है।
कहीं कोई हनक भनक और सुधार दीख नहीं रहा है। मैंने प्रयास किया कि कुछ अच्छा दिखाएँ किन्तु कुछ अच्छा दीखे तब तो।
आप भी अपनी खुली आंखों से यह रिपोर्ट देख सकते हैं। लगभग 10 किलोमीटर तक की साइकिल चलाकर हमने कुछ घंटों में यह रिपोर्ट तैयार किया है जो बिना छेड़छाड़ और एडिटिंग किए आप को परोस रहा हूं। स्वस्थ विचार सादर आमंत्रित किए जाते हैं।
सीएम योगी के 29 वें दौरे मे जब निकली चुहिया। Varanasi se Brajbhushan dubey braj bhushan iitk | |
| 73 Likes | 73 Dislikes |
| 1,198 views views | 324K followers |
| Non-profits & Activism | Upload TimePublished on 2 Sep 2018 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét